facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 Results: LIC की इस सहायक कंपनी ने तीसरी तिमाही में कमाए रिकॉर्ड 1,432 करोड़ रुपए, निवेशक रखें नजर

Advertisement

विश्लेषकों ने 1,285 करोड़ रुपए के लाभ का अनुमान लगाया था, लेकिन कंपनी ने Q3 में अच्छा प्रदर्शन किया।

Last Updated- January 31, 2025 | 9:15 PM IST
Q3 results
प्रतीकात्मक तस्वीर

LIC की सहायक कंपनी LIC हाउसिंग फाइनेंस (LICHFL) ने शुक्रवार को अपनी तीसरी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा कर दी। Q3 में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी ने कहा कि 31 दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 23% बढ़कर 1,432 करोड़ रुपए ($165.4 मिलियन) हो गया। विश्लेषकों ने 1,285 करोड़ रुपए के लाभ का अनुमान लगाया था। LIC हाउसिंग की पिछली कुछ तिमाहियों के रिजल्ट में सुधार देखा गया है, जिसका कंपनी के लाभ पर पॉजिटिव असर पड़ा है।

LIC हाउसिंग के लोन डिस्बर्समेंट तीसरी तिमाही में केवल 2% बढ़कर 15,475 करोड़ रुपए हुए, क्योंकि हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में होम फाइनेंसरों और बैंकों के बीच विशेष रूप से प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी के वितरण अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में धीमे रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, पीएनबी हाउसिंग ने तीसरी तिमाही के लिए अपने वितरण में 30% की वृद्धि दर्ज की थी।

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (नेट इंटरेस्ट इनकम), यानी अर्जित ब्याज और भुगतान किए गए ब्याज के बीच का अंतर, लगभग 5% गिरकर 2,000 करोड़ रुपए हो गई।  मुनाफे का एक प्रमुख संकेतक, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM), पिछली तिमाही के 2.71% से मामूली गिरकर 2.70% रह गया, जबकि एक साल पहले यह 3% था।

क्या करती है LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) भारत की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है, जिसकी स्थापना 19 जून 1989 को हुई थी। कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। यह कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सहायक कंपनी है, जो इसके प्रमोटर और प्रमुख शेयरधारक हैं। LICHFL का मुख्य उद्देश्य आवासीय उद्देश्यों के लिए लोगों को लॉन्ग टर्म में वित्तीय सहायता देना है। कंपनी होम लोन, प्लॉट लोन, रेनोवेशन लोन, और नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRI) के लिए स्पेशल लोन जैसी सेवाएं देती है। इसके अलावा, यह बिल्डरों और डेवलपर्स को प्रोजेक्ट लोन भी उपलब्ध कराती है।

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर आज बीएसई पर 2.4% बढ़कर 598.45 रुपए पर बंद हुए। नतीजों की घोषणा से पहले ही निवेशकों का रुझान पॉजिटिव दिखा।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement