facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 results: Tata Steel का मुनाफा घटा, लेकिन बिक्री में जबरदस्त उछाल

Advertisement

विश्लेषकों ने ₹52,846 करोड़ आय और ₹371 करोड़ घाटे की भविष्यवाणी की थी, लेकिन टाटा स्टील ने घाटे से बचते हुए ₹295 करोड़ का मुनाफा कमाया।

Last Updated- January 27, 2025 | 7:38 PM IST
Tata Steel

टाटा स्टील ने दिसंबर 2024 को खत्म हुई तिमाही (Q3FY25) के नतीजे जारी कर दिए हैं। मुनाफा भले ही 43% गिरकर ₹295 करोड़ रह गया हो, लेकिन बिक्री ने सबका ध्यान खींच लिया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹522 करोड़ था। कंपनी की कुल आय 3% घटकर ₹53,648 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹55,312 करोड़ थी। विश्लेषकों ने ₹52,846 करोड़ आय और ₹371 करोड़ घाटे की भविष्यवाणी की थी, लेकिन टाटा स्टील ने घाटे से बचते हुए ₹295 करोड़ का मुनाफा कमाया।

टाटा स्टील ने भारतीय बाजार में इस तिमाही में 5.29 मिलियन टन की डिलीवरी की, जो पिछले साल की तुलना में 8% और पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) से 4% ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि घरेलू मांग मजबूत रही और निर्यात में रणनीतिक तरीके से काम किया गया, जिससे बिक्री को बढ़ावा मिला।

ALSO READ: Quarterly Results: केमिकल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा पहुंचा ₹103 करोड़, निवेशकों के लिए किया डिविडेंड का ऐलान

27 जनवरी को टाटा स्टील का शेयर 2.5% गिरकर ₹126.55 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement