कंपनियां

Q3 Results Today: UltraTech Cement का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़ा

UltraTech Cement की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस अवधि में उसकी परिचालन आय 7.85 प्रतिशत बढ़कर 16,739.97 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 19, 2024 | 3:08 PM IST

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 1,774.78 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1,062.58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस अवधि में उसकी परिचालन आय 7.85 प्रतिशत बढ़कर 16,739.97 करोड़ रुपये हो गई।

2022 की इसी अवधि में यह 15,520.93 करोड़ रुपये थी। कंपनी के आय विवरण के अनुसार दिसंबर तिमाही में उसने ‘‘ सबसे अधिक एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया।’’

समीक्षाधीन तिमाही में अल्ट्राटेक का कुल खर्च 2.88 प्रतिशत बढ़कर 14,531.04 करोड़ रुपये हो गया। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 7.87 प्रतिशत बढ़कर 16,880.45 करोड़ रुपये हो गई।

First Published : January 19, 2024 | 3:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)