facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: ITC का लाभ मामूली बढ़ा, ONGC और Sun Pharma को झटका, Strides व Emcure की जबरदस्त छलांग

Advertisement

कमजोर मांग वाले माहौल के बीच यह इजाफा हुआ है। एक साल पहले की अवधि में शुद्ध लाभ 5,120.55 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 22, 2025 | 11:52 PM IST
Q4 Results

सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली दिग्गज कंपनी आईटीसी ने जनवरी-मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही) के दौरान निरंतर परिचालन से समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 5,155.27 करोड़ रुपये रहा। कमजोर मांग वाले माहौल के बीच यह इजाफा हुआ है। एक साल पहले की अवधि में शुद्ध लाभ 5,120.55 करोड़ रुपये था। शुद्ध समायोजित आय के मामले में ब्लूमबर्ग का अनुमान 4,935.2 करोड़ रुपये था।

असाधारण लाभ की बदौलत वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान आईटीसी का करोपरांत लाभ (पीएटी) पिछले साल की तुलना में 285 प्रतिशत बढ़कर 19,727.37 करोड़ रुपये हो गया। यह तीव्र वृद्धि 15,128.81 करोड़ रुपये के एकमुश्त असाधारण लाभ से हुई थी। यह इसके होटल कारोबार के विभाजन के कारण लेखांकन प्रविष्टि से प्रेरित रही, जो 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 चौथी तिमाही में 20,376.36 करोड़ रुपये का समेकित सकल राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक रहा।

ONGC के लाभ में 35% गिरावट

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के जनवरी-मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 6,448 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023-24 की इसी तिमाही में यह 9,869 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को कच्चे तेल के उत्पादन और पेट्रोल व डीजल प्रसंस्करण के लिए रिफाइनरियों को बिक्री के लिए प्रति बैरल 73.72 डॉलर की कीमत प्राप्त हुई, जो एक वर्ष पूर्व के 80.81 डॉलर प्रति बैरल से कम है। इस दौरान राजस्व एक प्रतिशत बढ़कर 34,982 करोड़ रुपये हो गया। ओएनजीसी ने इस तिमाही में 47 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो जनवरी-मार्च 2024 के 47.14 लाख टन से थोड़ा कम है।

सन फार्मा का शुद्ध लाभ 19% लुढ़का

देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्युटिकल ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और यह घटर 2,149.8 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इसका परिचालनगत राजस्व 8 प्रतिशत बढ़कर 12,958.8 करोड़ रुपये हो गया। अपवाद मद को छोड़कर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 4.8 प्रतिशत बढ़कर 2,889.1 करोड़ रुपये हो जाएगा।

स्ट्राइड्स फार्मा का लाभ कई गुना बढ़ा

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कई गुना बढ़कर 85.61 करोड़ रुपये हो गया। बेंगलूरु की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के जनवरी-मार्च तिमाही में 10.44 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन आय 1,202.37 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 1,029.95 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चार रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

दीपक फर्टिलाइजर्स का लाभ 20.74% बढ़ा

दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएफपीसीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 20.74 प्रतिशत बढ़कर 277.66 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी को 229.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कुल आय 26 प्रतिशत बढ़कर 2,716.99 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,158.56 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्च बढ़कर 2,396.99 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,862.20 करोड़ रुपये था। पूरे वित्तवर्ष 2024-25 में, कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 944.67 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 467.56 करोड़ रुपये था।

एमक्योर फार्मा का मुनाफा 63% उछला

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही के दौरान अपने समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 121 करोड़ रुपये से बढ़कर 197.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का परिचालनगत राजस्व बढ़कर 2,116.2 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में यह 1,771.3 करोड़ रुपये था। इसमें 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ में 26.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि परिचालनगत राजस्व में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में क्रमशः 156 करोड़ रुपये और 1,936 करोड़ रुपये था। कंपनी ने इस वृद्धि का श्रेय एमक्योर के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबारों के दमदार प्रदर्शन को दिया। इन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक सतीश मेहता ने कहा कि कंपनी ने चौथी तिमाही में काफी जोरदार प्रदर्शन किया है और सभी कारोबारी श्रे​णियों ने उसकी वृद्धि में योगदान दिया है।

एचएफसीएल को 83 करोड़ रुपये का घाटा

घरेलू दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एचएफसीएल को मार्च तिमाही में 83 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। मुख्य रूप से आप्टिकल फाइबर की मांग में कमी के कारण कंपनी को घाटा हुआ है। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

एचएफसीएल ने कहा कि तिमाही के दौरान एकीकृत राजस्व 800.72 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान तिमाही के 1,326 करोड़ रुपये से लगभग 39 प्रतिशत कम है। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत घटकर 173.26 करोड़ रुपये रहा जो वित्तवर्ष 2023-24 में 337.52 करोड़ रुपये था। एचएफसीएल के प्रबंध निदेशक महेंद्र नाहटा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024-25 रणनीतिक उन्नति और संक्रमणकालीन चुनौतियों दोनों का वर्ष रहा।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 11:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement