कंपनियां

Q4 Results: ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 247.88 करोड़ रुपये

Tube Investments Q4 Results: वित्त वर्ष 2022-23 में यह 665.20 करोड़ रुपये था। कंपनी मुरुगप्पा समूह का हिस्सा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 14, 2024 | 11:34 AM IST

Tube Investments Q4 Results: ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 247.88 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 250.71 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ बढ़कर 734.51 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 665.20 करोड़ रुपये था। कंपनी मुरुगप्पा समूह का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने फरवरी 2024 में दो रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की और इसका मार्च 2024 में शेयरधारकों को भुगतान किया गया। निदेशक मंडल ने अब वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.5 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया के चेयरमैन एम. ए. एम. अरुणाचलम ने कहा, ‘‘ टीआईआई ने लचीलेपन का प्रदर्शन किया, लागत में कमी की पहल और परिचालन दक्षता पर ध्यान देने से मुनाफे में लगातार वृद्धि हासिल की है…’’

First Published : May 14, 2024 | 11:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)