facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आज जारी होंगे Jio Financial Services के तिमाही नतीजे, शेयर में दिखी तेजी

Advertisement

Jio Financial Services के शेयर की कीमत बढ़त के साथ 225.15 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Last Updated- October 16, 2023 | 11:03 AM IST
Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) लिस्टिंग के बाद अपने पहले तिमाही नतीजे पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बता दें कि कंपनी शेयर मार्केट में 21 अगस्त को लिस्ट हुई थी। BSE पर कंपनी के शेयर 265 रुपये और NSE पर 262 रुपये पर लिस्ट हुए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को 1.20 लाख करोड़ रुपये के साथ कैपिटलाइज किया है।

वर्तमान में, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1.42 लाख करोड़ रुपये है। इसके साथ ही यह बजाज फाइनेंस और इसकी होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व के बाद तीसरी सबसे बड़ी NBFC (Non-Banking Financial Company) है।

यह भी पढ़ें : ‘भर्ती घोटाले’ को लेकर TCS ने की बड़ी कार्रवाई, 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

फिल्हाल, Jio Financial Services के शेयर की कीमत बढ़त के साथ 225.15 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Prime Database के आंकड़ों के अनुसार, तिमाही नतीजों से पहले, म्यूचुअल फंड ने सितंबर के अंत में एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 4.71 प्रतिशत कर दी थी। अगस्त में यह 6.63 प्रतिशत थी।

SBI Mutual Fund ने अपनी हिस्सेदारी 1.38 प्रतिशत से घटाकर 0.20 प्रतिशत कर दी, Nippon India Mutual Fund ने अपनी हिस्सेदारी 0.53 प्रतिशत से घटाकर 0.33 प्रतिशत कर दी और HDFC Mutual Fund ने अपनी हिस्सेदारी 0.33 प्रतिशत से घटाकर 0.19 प्रतिशत कर दी। कुछ फंड हाउस भी खरीदार थे। इंवेस्को और महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने अगस्त में अपनी हिस्सेदारी 0.05 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.10 प्रतिशत कर दी। इस बीच, संदीप टंडन के Quant Mutual Fund ने अपनी हिस्सेदारी 1.07 फीसदी से बढ़ाकर 1.10 फीसदी कर दी।

यह भी पढ़ें : TD Power के आईपीओ डिस्क्लोजर को लेकर इनगवर्न रिसर्च ने Sebi को लिखा पत्र

इस बीच, कई फंड मैनेजर एनबीएफसी की संभावनाओं को लेकर उत्साहित बने हुए हैं। प्राइम डेटाबेस के अनुसार, क्वांट म्यूचुअल फंड और मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड दोनों के पास कंपनी में लगभग 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लाइफ, जेनरल और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की पेशकश के लिए बीमा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement