facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajgor Castor Derivatives IPO : NSE SME पर लिस्ट हुआ आईपीओ, 18% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री

Advertisement

Rajgor Castor Derivatives के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था और इश्यू ओवरऑल 107 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

Last Updated- October 31, 2023 | 12:44 PM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

Rajgor Castor Derivatives IPO: राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स लिमिटेड (Rajgor Castor Derivatives)के शेयरों ने आज एसएमई (NSE SME) पर अच्छी शुरुआत की है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था और इश्यू ओवरऑल 107 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था।

एनएसई एसएमई पर, राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स लिमिटेड का शेयर प्राइस आज 59 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट किया गया, जो कि 50 रुपये के इश्यू प्राइश से 18 फीसदी अधिक है। हालांकि, सकारात्मक शुरुआत के कुछ देर बाद, कंपनी के शेयर फिसल गया। फिलहाल में, इसका शेयर प्राइस 58.30 रुपये पर है। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशक 16.60 फीसदी मुनाफे में हैं।

आइए, जानते हैं आईपीओ से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में…

आईपीओ प्राइस बैंड

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹47 से ₹50 के बीच तय किया गया था। निवेशक न्यूनतम 3000 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

कब खुला था आईपीओ?

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स लिमिटेड का 47.81 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 17 अक्टूबर को खुला और शुक्रवार, 20 अक्टूबर को बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : Cello World IPO: पहले दिन 38 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ सेलो वर्ल्ड का आईपीओ

निवेशकों से कैसा मिला रिस्पांस?

इस आईपीओ को निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला था। यह आईपीओ ओवरऑल 107.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 35.52 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 260.01 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 80.70 गुना भरा था।

राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 88.95 लाख नए शेयर जारी हुए हैं और 6.66 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 13.56 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

जुटाए गए पैसों से क्या करेगी कंपनी?

नए शेयरों के माध्यम से जुटाए गए रुपयों से कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement