कंपनियां

Rallis India Q1 Result: टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी का मुनाफा घटकर 63 करोड़ रुपये रहा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय घटकर 765 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 867 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 16, 2023 | 8:27 AM IST

कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनी रैलिस इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि कम आय होने के कारण अप्रैल- जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ मामूली रूप से घटकर 63 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय घटकर 765 करोड़ रुपये रही

टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी रैलिस इंडिया ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय घटकर 765 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 867 करोड़ रुपये थी।

Also read: DMart Q1 Results: 2.5 प्रतिशत बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट, बिक्री पहुंची 11,865.4 करोड़ रुपये

रैलिस इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं CEO संजीव लाल ने कहा, ‘बाजार में भारी स्टॉक, कीमतों में भारी गिरावट और मॉनसून की देरी से फसल देखभाल व्यवसाय प्रभावित हुआ है।’ उन्होंने कहा कि बेहतर उत्पाद मिश्रण और गतिशील मूल्य निर्धारण से मार्जिन को काफी हद तक बनाए रखा गया है।

First Published : July 16, 2023 | 8:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)