facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रतन टाटा समर्थित Upstox घाटे से उबरकर मुनाफे के लिए तैयार

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 10:50 PM IST
Ratan Tata-backed Upstox bounces back from losses to turn profitable

रतन टाटा समर्थित कंपनी अपस्टॉक्स (Upstox) बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 1,000 करोड़ रुपये का कुल राजस्व कमाते हुए अब घाटे से उबरकर मुनाफे में आने को तैयार है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रवि कुमार ने बताया कि टाइगर ग्लोबल कंपनी के बाहरी निवेशकों में है। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच-छह वर्षों में अपना ग्राहक आधार 10 गुना बढ़ाकर 10 करोड़ तक करने का है। उन्होंने बताया कि कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में 40 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,000 करोड़ रुपये हो गया है।

Also Read: भारत में सबसे कम हैं ब्रोकरेज की दरें: CEO, Upstox

CEO ने कहा कि कंपनी के पास अब करीब 1,000 करोड़ रुपये की नकदी है। कंपनी को 2009 में स्थापित किया गया था। कंपनी के इस समय देशभर में 1.1 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत ग्राहक दूसरी श्रेणी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में हैं और 70 प्रतिशत ग्राहक पहली बार निवेशक बने हैं।

कुमार ने कहा कि सबसे ज्यादा ग्राहक, मुंबई, दिल्ली, पुणे, ठाणे, बेंगलूरु, जयपुर, हैदराबाद, औरंगाबाद, नासिक और नागपुर में हैं।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement