कंपनियां

Raymond Q1 Results: कपड़ा वाली कंपनी का कई गुना बढ़ा मुनाफा, कमाए एक हजार करोड़ से ऊपर

Raymond ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी operational income 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,771.46 करोड़ रुपये हो गई

Published by
भाषा   
Last Updated- August 11, 2023 | 6:25 PM IST

विविध क्षेत्रों में काम करने वाले समूह रेमंड लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली जून में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ क(consolidated net profit) कई गुना बढ़कर 1,066.74 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि उसे गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड (GCPL) को उपभोक्ता कारोबार की बिक्री से जो फायदा हुआ, उससे लाभ कई गुना बढ़ा है।

Also Read: GVK Power & Infra Q1 Results: कंपनी ने पहली तिमाही में कमाया 275.27 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

कपड़ा एवं परिधान सेक्टर की अग्रणी कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 81.93 करोड़ रुपये का शुद्द लाभ (नेट प्रॉफिट) कमाया था।

Raymond ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी परिचालन आय (operational income) 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,771.46 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,728.14 करोड़ रुपये था।

रेमंड की सहयोगी कंपनी रेमंड कंज्यूमर केयर लिमिटेड (RCCL) ने जून तिमाही में सभी ब्रांड सहित अपना पूरा कारोबार 2,825 करोड़ रुपये में GCPL को बेच दिया। हालांकि औरंगाबाद में स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों की विनिर्माण इकाई इस सौदे का हिस्सा नहीं है।

First Published : August 11, 2023 | 6:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)