facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI approval: रेलिगेयर में बर्मन परिवार के शेयर अधिग्रहण को मंजूरी

Advertisement

आरबीआई ने डाबर के बर्मन परिवार को रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी

Last Updated- December 10, 2024 | 10:50 PM IST
Government expressed concern over delay in AGM of Religare Enterprises, demanded investigation from SEBI रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की AGM में विलंब पर इनगवर्न ने जताई चिंता, सेबी से की जांच की मांग

भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) कंपनी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) में अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए डाबर के प्रवर्तक बर्मन परिवार की खुली पेशकश को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बैंक ने आरईएल के मौजूदा बोर्ड/प्रबंधन ढांचे को बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने आरईएल में बर्मन परिवार की चार इकाइयों पूरन एसोसिएट्स, वीआईसी एंटरप्राइजेज, एमबी फिनमार्ट और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी की शेयरधारिता में प्रस्तावित वृद्धि के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयरधारक कंपनी की कार्यकारी चेयरपर्सन रश्मि सलूजा के भविष्य का फैसला करेंगे, जो 31 दिसंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति की मांग कर रही हैं। अरबपति बर्मन परिवार द्वारा शेयरों के अधिग्रहण को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से सोमवार को मंजूरी दिए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद यह एजीएम हो रही है। इस बात के आसार हैं कि वित्तीय सेवा कंपनी की लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला बर्मन परिवार सलूजा की पुनर्नियुक्ति के खिलाफ मतदान करेगा।

पिछले साल सितंबर में घोषित खुली पेशकश के जरिये 26 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने की बर्मन परिवार की कोशिश के खिलाफ सलूजा के नेतृत्व में निदेशक मंडल के विरोध के बाद ऐसा हुआ है। निदेशक मंडल ने विनियामकों को लिखा था कि बर्मन परिवार आरबीआई के ‘उपयुक्त और उचित’ मानदंडों को पूरा नहीं करता है। बर्मन परिवार ने निदेशक मंडल के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि वे कंपनी का अधिग्रहण करने के लिए सभी मानदंडों को पूरा करता है।

नामांकन और पारिश्रमिक समिति तथा कंपनी के निदेशक मंडल ने आगामी एजीएम में शेयरधारकों के विचार के लिए सलूजा की पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव रखा था। शेयरधारकों के नोटिस में कहा गया है, ‘उनके कार्यकाल के दौरान परिवर्तन से शेयरधारकों के मूल्य में वृद्धि हुई है, जैसा कि रेलिगेयर के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि से दिखता है, जो 10 करोड़ डॉलर से भी कम के मुकाबले बढ़कर एक अरब डॉलर हो गया है।’ मंगलवार को बीएसई पर आरईएल का कुल बाजार मूल्यांकन 9,514 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement