facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unclaimed deposit : बिना दावे वाली जमा राशि के लिए पोर्टल लाएगा आरबीआई

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 11:20 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) उपयोगकर्ता इनपुट के आधार पर संभावित बिना दावे वाली जमा राशि के लिए विभिन्न बैंकों में खोज सक्षम करने के वास्ते वेब पोर्टल विकसित कर रहा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यह जानकारी दी। ऐसे डेटा तक जमाकर्ताओं या उनके लाभार्थियों की पहुंच में सुधार और विस्तार करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा ‘हमें उम्मीद है कि यह पोर्टल तीन से चार महीने में तैयार हो जाएगा।’

केंद्रीय बैंक ने कहा कि जमाकर्ताओं की सुरक्षा प्रमुख उद्देश्य होने की वजह से आरबीआई यह सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय कर रहा है कि नई जमा राशि बिना दावे वाली न हों तथा मौजूदा बिना दावे वाली जमा राशि उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद सही मालिकों या लाभार्थियों को लौटा दी जाएं।

आम तौर पर बैंक अपनी वेबसाइट पर बिना दावे वाले खातों की सूची प्रदर्शित करते हैं, लेकिन नई वेबसाइट की परिकल्पना ऐसे डेटा तक जमाकर्ताओं की पहुंच बढ़ाने के लिए की गई है।

किसी बैंक में बिना दावे के छोड़ दी जाने वाली जमा राशि को 10 साल बाद डिपोजिटर एड्युकेशन ऐंड अवेयरनेस (डीईए) फंड में स्थानांतरित कर दिया जाता है, जिसकी देखरेख भारतीय रिजर्व बैंक करता है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 10 साल या उससे अधिक समय से संचालित नहीं की गई जमा राशि के संबंध में फरवरी 2023 के अंत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) द्वारा आरबीआई को हस्तांतरित की गई बिना दावे वाली कुल जमा राशि 35,012 करोड़ रुपये थी और बिना दावा वाले खातों की कुल संख्या 10.24 करोड़ थी।

वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री भागवत कराड द्वारा लोकसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय स्टेट बैंक के पास 8,086 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली सबसे अधिक राशि है। इसके बाद पंजाब नैशनल बैंक के पास 5,340 करोड़ रुपये, केनरा बैंक के पास 4,558 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 3,904 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली राशि है।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement