facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्व के 12 प्रतिशत स्तर पर रखना है R&D का खर्च : Biocon

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 8:56 PM IST
Empagliflozin

बेंगलूरु की बायोटेक फर्म बायोकॉन ने वित्त वर्ष 23 की ​तीसरी तिमाही में एबिटा में 35 प्रतिशत वृद्धि और राजस्व में 36 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। इसका आरऐंडडी व्यय 144 फीसदी बढ़कर 337 करोड़ रुपये हो गया है।

तिमाही परिणामों के बाद सोहिनी दास के साथ एक बातचीत में बायोकॉन और बायोकॉन बायोलॉजिक्स की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने वायट्रिस के कारोबार के लिए विकास योजनाओं तथा इस बात पर चर्चा की कि वह आरऐंडडी का व्यय राजस्व के 12 प्रतिशत स्तर पर क्यों रखना चाहती है। संपादित अंश:

वायट्रिस पोर्टफोलियो के लिए आपकी भौगोलिक विस्तार योजना क्या है?

वायट्रिस का अधिग्रहण हमारे कारोबार के लिए बड़े बदलाव वाला बिंदु है और यह बायोकॉन के लिए एक परिवर्तनकारी अधिग्रहण होने वाला है। हम दुनिया भर में पूरी तरह से एकीकृत बायोसिमिलर कंपनियों में से एक होंगे। हम 80-20 नियम या इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कौन से ऐसे सबसे महत्त्वपूर्ण देश हैं, जहां से व्यापार आ रहा है। हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण बाजार उत्तरी अमेरिका या अमेरिका है और फिर यूरोप एक बहुत महत्त्वपूर्ण बाजार है। हम यूरोप में फ्रांस क्लस्टर, जर्मन क्लस्टर, स्पेन-इटली क्लस्टर और ब्रिटेन-नॉर्डिक क्लस्टर जैसे प्रमुख समूहों को लक्ष्य बना रहे हैं।

यूरोप में प्रत्येक भौगोलिक क्षेत्र में जटिल विनियामकीय जरूरत रहती है। हम यूरोप और अमेरिका में बाजार हिस्सेदारी में इजाफा देखने लगे हैं। इसके अलावा एशिया-प्रशांत के साथ ही ब्राजील और उत्तरी अफ्रीका हमारे लिए महत्त्वपूर्ण बाजार हैं। बायोकॉन बायोलॉजिक्स में यह हमारे लिए अ​धिक वृद्धि वाला चरण है। हमने इस तिमाही में पहली बार राजस्व में 1,500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। हम इस साल (चौथी तिमाही के लिए) बायोकॉन बायोलॉजिक्स के मामले में 2,000 करोड़ रुपये के स्तर से आगे निकलेंगे और एक अरब डॉलर की राह पर होंगे।

वित्त वर्ष 24 में वायट्रिस पोर्टफोलियो से आपको कितने राजस्व के योगदान की उम्मीद है?

हमें आने वाले वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। हमने संकेत दिया था कि हम वायट्रिस पर आधारित लगभग 1.5 अरब डॉलर की बिक्री के कारोबार की डिलिवरी करेंगे। अगर हम केवल वायट्रिस के विलय वाले कारोबार पर ही नजर डालें, तो हम पहले ही एक अरब डॉलर की आधार रेखा पर हैं और वित्त वर्ष 24 के अंत तक का पूर्वानुमान 1.5 अरब डॉला था। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले जताए गए उस पूर्वानुमान में कुछ चुनौतियां हैं। पूंजी की लागत अब की तुलना में बहुत कम थी। यूरो-डॉलर का अनुपात प्रभावित हुआ है। हमारे कारोबार का बड़ा हिस्सा यूरो जोन से आता है।

इस तिमाही में आपने आठ नए उभरते बाजारों (ईएम) प्रवेश किया है। उभरते बाजार क्या भूमिका निभाएंगे?

वायट्रिस पोर्टफोलियो के लिए कुल कारोबार का लगभग 75 प्रतिशत भाग अमेरिका और यूरोपीय क्षेत्र से आता है और शेष ईएम से आता है। अगर हम इसमें बायोकॉन और भारत का कारोबार शामिल करते हैं, तो इसमें लगभग 70-30 का विभाजन रहता है, जिसमें से 30 प्रतिशत हिस्सा भारत सहित दुनिया के बाकी बाजारों से आता है। लैटिन अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका आकर्षक बाजार हैं।

इस तिमाही में आरऐंडडी व्यय में 144 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आरऐंडडी व्यय का पूर्वानुमान क्या है?

इस तिमाही में हमने आरऐंडडी व्यय में भारी उछाल देखी है। यह समेकित राजस्व का लगभग 16 प्रतिशत और बायोकॉन बायोलॉजिक्स के राजस्व का 19 प्रतिशत भाग है। यह वह अनुपात नहीं है जिससे हम संतुष्ट हों। हम राजस्व के 12 प्रतिशत स्तर से अधिक संतुष्ट हैं। इस तिमाही में 1,500 करोड़ के राजस्व में यह राजस्व का लगभग 19 प्रतिशत है, लेकिन अगर हम अगली तिमाही में 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंच जाते हैं, तो यह घटकर लगभग 14 प्रतिशत रह जाता है। इसलिए हम इसे और अ​धिक 12 प्रतिशत अंक की तरफ ले जाना चाहेंगे।

वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय कितना है?

बड़े आकार का अ​धिकांश पूंजीगत व्यय पहले ही कर लिया गया है। यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। अगर कोई अनुबंध वाले विनिर्माताओं पर निर्भर रहता है, तो वह प्रतिस्पर्धी नहीं होता है। हम बहुत प्रतिस्पर्धी हो गए हैं। सबसे ज्यादा निवेश पिछले 10 साल में किए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement