facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Religare को लेकर पढ़ ले अमेरिका के इस दिग्गज कारोबारी का ये इंटरव्यू

Advertisement

फ्लोरिडा में रहने वाले गायकवाड ने देव चटर्जी के साथ बातचीत में वित्तीय सेवा कंपनी के लिए अपनी पेशकश को वाजिब ठहराने के तर्क भी दिए। पेश हैं मुख्य अंश:

Last Updated- January 27, 2025 | 11:22 PM IST
Government expressed concern over delay in AGM of Religare Enterprises, demanded investigation from SEBI रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की AGM में विलंब पर इनगवर्न ने जताई चिंता, सेबी से की जांच की मांग

अमेरिका के दिग्गज उद्यमी दिग्विजय गायकवाड ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के लिए 275 रुपये प्रति शेयर पर जवाबी पेशकश करने की अनुमति मांगी है। वह कंपनी में 55 फीसदी हिस्सेदारी के लिए पेशकश करना चाहते हैं। फ्लोरिडा में रहने वाले गायकवाड ने देव चटर्जी
के साथ बातचीत में वित्तीय सेवा कंपनी के लिए अपनी पेशकश को वाजिब ठहराने के तर्क भी दिए। पेश हैं मुख्य अंश:

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के लिए 275 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जवाबी पेशकश (काउंटर ऑफर) की क्या वजह है?

मुझे रेलिगेयर के कारोबार की बुनियाद पर यकीन है। हम दुनिया भर में हर तरह के कारोबारी अवसर का लगातार मूल्यांकन करते रहते हैं। मेरा ऑफर कंपनी के सभी शेयरधारकों के लिए अच्छा है और उन्हें मेरा समर्थन करना चाहिए। मुझे लगता है कि कंपनी का मूल्यांकन कम किया गया है, इसलिए मैंने यह पेशकश की है।

सेबी को पत्र लिखने का क्या मकसद है? आपने पेशकश के लिए मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति क्यों नहीं की?

मुझे सेबी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान तथा उनकी अगुआई में भारत सरकार पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि वे हमारे प्रस्ताव पर खुले मन से विचार करेंगे और सभी शेयरधारकों के हितों का ध्यान रखेंगे। इस कीमत पर मेरा ऑफर शेयरधारकों को ज्यादा मूल्य दे रहा है। हमने मर्चेंट बैंकर नियुक्त कर लिया है और इस बारे में आपको जल्द जानकारी मिल जाएगी। हम सेबी को दिखाएंगे कि हमारे पास जवाबी पेशकश के लिए पर्याप्त पैसा है।

आपने अमेरिका तथा दुनिया के कई देशों में निवेश किया है। क्या रेलिगेयर भारत में आपका पहला निवेश हो सकता है?

हम दुनिया भर में अवसर तलाशते रहते हैं। बीते समय में हमने भारत में कई कंपनियों का मूल्यांकन किया है। मगर उनके लिए ज्यादा कीमत मांगी जा रही थी और भारत में प्राइस टु अर्निंग अनुपात भी काफी ज्यादा है। हमें लगता है कि रेलिगेयर हमारे लिए अच्छा मौका है।

बर्मन के रविवार के बयान पर आपकी क्या राय है, जिसमें कहा गया था कि रेलिगेयर प्रबंधन लापरवाह है?

मैंने जीवन भर डाबर के उत्पादों का उपयोग किया है। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। अगर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का प्रबंधन लापरवाह होता तो इस कंपनी की कीमत गिरकर शून्य हो जाती। मैं कोई उपकार नहीं कर रहा हूं। मैं कारोबार में निवेश कर रहा हूं और नकद में 275 रुपये प्रति शेयर की पेशकश कर रहा हूं। मेरा मानना है कि कंपनी का भविष्य अच्छा है।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement