कंपनियां

REC Q4 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 33 प्रतिशत बढ़कर 4,079 करोड़ रुपये पर पहुंचा

REC Q4 Results: कंपनी की कुल आय 2023-24 की चौथी तिमाही में 12,706.66 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,254.63 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 30, 2024 | 4:01 PM IST

REC Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 4,079.09 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आरईसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे एक साल पहले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3,065.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

Also read: Indian Oil का मार्च तिमाही में मुनाफा 49% गिरा, क्रूड ऑइल की बढ़ी कीमतों ने घटाया तेल कंपनी का प्रॉफिट

कंपनी की कुल आय 2023-24 की चौथी तिमाही में 12,706.66 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,254.63 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 14,145.46 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 11,166.98 करोड़ रुपये था। इस दौरान आय बढ़कर 47,571.23 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 2022-23 में 39,520.16 करोड़ रुपये थी।

First Published : April 30, 2024 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)