facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OALP-IX bid round: तेल, गैस ब्लॉक के लिए रिलायंस-बीपी, ONGC ने एक साथ बोली लगाई

Advertisement

ओएएलपी-नौ बोली दौर के तहत तेल और गैस खोज तथा उत्पादन के लिए 1.36 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले 28 ब्लॉक या क्षेत्र की पेशकश की गई थी।

Last Updated- September 23, 2024 | 6:21 PM IST
Reliance-BP, ONGC bid together in India's largest oil, gas bidding round भारत के सबसे बड़े तेल, गैस बोली दौर में रिलायंस-बीपी, ONGC ने एक साथ बोली लगाई

भारत के सबसे बड़े तेल और गैस बोली दौर में चार बोलीदाता शामिल हुए हैं। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के अनुसार, इनमें सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और ऑयल इंडिया लि. (OIL) तथा निजी क्षेत्र की वेदांता लिमिटेड शामिल हैं। ज्यादातर ब्लॉक के लिए सिर्फ दो बोलियां मिलीं।

ओएएलपी-नौ बोली दौर के तहत तेल और गैस खोज तथा उत्पादन के लिए 1.36 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले 28 ब्लॉक या क्षेत्र की पेशकश की गई थी। पहली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड-बीपी पीएलसी ने गुजरात में एक ब्लॉक के लिए ओएनजीसी के साथ मिलकर बोली लगाई। रिलायंस और उसकी प्रमुख साझेदार बीपी पीएलसी ने 2017 से तेल और गैस बोली के पिछले आठ दौर में सिर्फ दो में बोली लगाई थी।

रिलायंस-बीपी गठबंधन ने पिछले दौर में जिन दो ब्लॉक के लिए बोली लगाई थी, उन्हें जीता था। यह पहली बार है, जब उन्होंने गुजरात-सौराष्ट्र घाटी में उथले पानी के ब्लॉक के लिए बोली लगाने के लिए ओएनजीसी के साथ मिलकर काम किया है। मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी-आठ) के पिछले आठवें दौर में ओएनजीसी ने अधिक गहरे समुद्र वाले कृष्णा गोदावरी घाटी ब्लॉक के लिए बोली नहीं लगाई थी। इसके लिए रिलायंस-बीपी गठबंधन ने दिलचस्पी दिखाई थी।

Also read: Voda-Idea के शेयर ने शुरुआती लाभ गंवाया, 4% की बढ़त के साथ बंद

डीजीएच ने सोमवार को ओएएलपी-नौ दौर के तहत पेश किए गए 28 ब्लॉक के लिए बोलीदाताओं के नाम जारी किए, जिनके लिए बोलियां 21 सितंबर को बंद हो गईं। ओएनजीसी ने अकेले 14 ब्लॉक के लिए और ओआईएल तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) जैसे भागीदारों के साथ चार अन्य ब्लॉक के लिए बोली लगाई।

रिलायंस-बीपी के साथ मिलकर लगाई गई बोली को मिलाकर ओएनजीसी ने प्रस्तावित 28 ब्लॉक में से 19 के लिए बोलियां लगाईं। खनन कारोबारी अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली वेदांता लिमिटेड ने प्रस्तावित सभी 28 ब्लॉक के लिए बोली लगाई। सन पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने सात क्षेत्रों के लिए बोली लगाई। प्रस्तावित 28 ब्लॉक में से चार के लिए तीन-तीन बोलियां मिलीं, जबकि बाकी के लिए दो बोलीदाता थे, जिनमें से एक वेदांता लिमिटेड है। ब्लॉक उन फर्मों को दिए जाते हैं, जो इनसे उत्पादित तेल और गैस से उत्पन्न राजस्व का सबसे अधिक हिस्सा देने की पेशकश करते हैं।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 6:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement