कंपनियां

Reliance Capital Q4 Results: रिलायंस कैपिटल का चौथी तिमाही का मुनाफा कम होकर 1,488 करोड़ रुपये पर

Published by
भाषा   
Last Updated- May 29, 2023 | 11:13 PM IST

कर्ज में डूबे अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस कैपिटल (Rcap) का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कम होकर 1,488 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,249 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल कंसोलिडेटेड आय घटकर 4,436 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 4,770 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 8,982 करोड़ रुपये से घटकर 5,949 करोड़ रुपये रह गया। एकल आधार पर कंपनी को चौथी तिमाही में 1,389 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

एक साल पहले समान तिमाही में एकल आधार पर कंपनी को 25 करोड़ रुपये का घाटा था। एकल आधार (Stand Alone) पर कंपनी की कुल आय घटकर तीन करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में पांच करोड़ रुपये थी। कंपनी 29 नवंबर, 2021 से दिवाला प्रक्रिया के तहत है।

First Published : May 29, 2023 | 11:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)