facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Insurance के लिए रिलायंस को CEO की तलाश, हेड हंटर्स के साथ कर रही है बातचीत

Advertisement

रिलायंस ने हाल फिलहाल में लाइफ, हेल्थ और जनरल बीमा सेक्टर में शीर्ष लीडर्स की तलाश करने में मदद करने के लिए कई कंपनियों से बातचीत की है।

Last Updated- August 30, 2023 | 1:20 PM IST
JFSL

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial) के नए बीमा कारोबार के लिए सीईओ की तलाश को लेकर वैश्विक और घरेलू हेड हंटर्स कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, रिलायंस ने हाल फिलहाल में लाइफ, हेल्थ और जनरल बीमा सेक्टर में शीर्ष लीडर्स की तलाश करने में मदद करने के लिए कई कंपनियों से बातचीत की है।

रिपोर्ट के अनुसार, कोर्न फेरी और स्पेंसर स्टुअर्ट इंक उन कंपनियों में से हैं, जिन्होंने तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की है। जियो फाइनेंशियल अगले साल की शुरुआत से पहले अपनी बीमा कंपनी के लिए सीईओ को नियुक्त करने पर विचार करेगी।

जियो फाइनेंशियल के गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में कार्यरत अनुभवी बैंकर के.वी. कामथ इन नियुक्तियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। जियो फाइनेंशियल अपने बीमा कारोबार के लिए संगठनात्मक संरचना विकसित करने की प्रक्रिया में है।

बीमा सेक्टर में क्रांति लाएगी जियो फाइनेंशियल

बता दें कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Chairman) के सोमवार को ऐलान के बाद यह तलाश की जा रही है। अंबानी ने रिलायंस की एजीएम में कहा था कि जियो फाइनेंशियल भारत के बीमा सेक्टर में क्रांति लाएगी।

जियो फाइनेंशियल को पिछले हफ्ते बाजार में लिस्ट हो गई थी। अंबानी एक नया गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल टाइटन बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो रिलायंस की डिजिटल और खुदरा व्यवसायों में व्यापक पहुंच का लाभ उठाएगा।

रिलायंस एजीएम (RIL AGM) में मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) बीमा क्षेत्र में प्रवेश करेगी और साथ ही जीवन, जनरल और स्वास्थ्य बीमा पेश करेगी।

साथ ही उन्होंने समूह के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले 10 साल में करीब 150 अरब डॉलर का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement