कंपनियां

Reliance Power Q4 Results: मार्च तिमाही में 397 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा

Reliance Power Q4 Results: कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल की समान अवधि में उसे 321.79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 25, 2024 | 5:24 PM IST

रिलायंस पावर लिमिटेड को मार्च तिमाही में 397.66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी को यह घाटा मुख्य रूप से ईंधन की कीमत बढ़ने से हुआ।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल की समान अवधि में उसे 321.79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की कुल आमदनी हालांकि जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही में बढ़कर 2,193.85 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 1,853.32 करोड़ रुपये थी।

खर्च की बात करें तो तिमाही के दौरान ईंधन की लागत बढ़कर 953.67 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में जनवरी-मार्च अवधि में 823.47 करोड़ रुपये थी। संपूर्ण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का घाटा बढ़कर 2,068.38 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 470.77 करोड़ रुपये था।

First Published : May 25, 2024 | 5:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)