facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद 2 प्रतिशत चढ़ा रिलांयस

Advertisement

दूसरी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 27.4 प्रतिशत बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये रहा

Last Updated- October 30, 2023 | 10:07 PM IST
Reliance Industries - RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का शेयर सोमवार को बीएसई पर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 2,310 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी द्वारा सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद शेयर में तेजी आई है।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 27.4 प्रतिशत बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये रहा। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली आरआईएल ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी।

कंपनी की राजस्व वृद्धि सालाना आधार पर सपाट रही और यह 2.32 लाख करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया। सभी सेगमेंट में परिचालन सुधार की मदद से मुनाफा मजबूत हुआ है। खासकर तेल-रसायन और तेल एवं गैस व्यवसायों के साथ साथ रिटेल व्यवसाय से कंपनी को मदद मिली।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘सभी व्यावसायिक सेगमेंटों से मजबूत परिचालन और वित्तीय योगदान की वजह से रिलायंस को एक और तिमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली।’ ग्राहकों की संख्या में मजबूत वृद्धि की मदद से एबिटा सालाना आधार पर 30.2 प्रतिशत बढ़कर 44,867 करोड़ रुपये रही।

परिचालन दक्षता और लागत प्रबंधन पहलों पर लगातार ध्यान दिए जाने से रिलायंस रिटेल वेंचर (आरआरवीएल) का एबिटा मार्जिन 80 आधार अंक की वृद्धि के साथ 8.4 प्रतिशत रहा, जबकि ओ2सी सेगमेंट में लगातार सुधार, अनुकूल लागत और गैसोलिन तथा पीवीसी मार्जिन में तेजी आने से कंपनी को मदद मिली है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि मौजूदा समय में वायरलेस सेगमेंट में जियो के लिए प्रीमियम वसूलने की संभावना सीमित है और वृद्धि के लिए दरों में इजाफा जरूरी है। हालांकि एक प्रमुख सकारात्मक बदलाव 5जी की पेशकश है, क्योंकि 5जी की शुरुआत 1.5 लाख स्थानों पर की गई है।

सेगमेंट के हिसाब से उपभोक्ता व्यवसाय लगातार दो अंक की एबिटा वृद्धि दर्ज कर रहा है। रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल दोनों द्वारा वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान 15 प्रतिशत/30 प्रतिशत एबिटा सीएजीआर दर्ज किए जाने की संभावना है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज (MOFSL) के अनुसार यह वृद्धि रिटेल क्षेत्र में विस्तार और नई श्रेणियों पर केंद्रित होगी जबकि दूरसंचार व्यवसाय लगातार ग्राहक वृद्धि पर आधारित रहेगा।

ओ2सी में ब्रोकरेज फर्म को रिफाइनिंग और पेटकेम सेगमेंटों के मार्जिन में मौजूदा स्तर से सुधार आने की संभावना लग रही है क्योंकि इन दोनों के लिए नई क्षमता वृद्धि कैलेंडर वर्ष 2024 में सालाना आधार पर कमजोर रही है। एमओएफएसएल ने कहा है कि वहीं, वित्त वर्ष 2025 में एमजे फील्ड में सुधरते व्यवसाय का पूरा लाभ कंपनी को मिलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement