facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Reliance प्लास्टिक कचरे से बनाएगा नई प्लास्टिक के लिए हाई क्वालिटी वाला मटेरियल

आरआईएल ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्रिया में नयी प्लास्टिक के लिए प्लास्टिक कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार की जाएगी।

Last Updated- December 30, 2023 | 9:32 AM IST
reliance
Representative Image

रियायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह प्लास्टिक कचरे का रासायनिक रूप से पुनर्चक्रण करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

आरआईएल ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्रिया में नयी प्लास्टिक के लिए प्लास्टिक कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार की जाएगी।

बयान के मुताबिक, प्लास्टिक कचरे को कम करने और भारत में संसाधनों के अनुकूलतम इस्तेमाल वाली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के क्रम में रिलायंस पहली भारतीय कंपनी बन गई है, जिसे प्लास्टिक कचरे को रासायनिक प्रक्रिया के जरिए ‘सर्कुलर पॉलीमर’ में बदलने का प्रमाणपत्र मिला है। आरआईएल को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय संवहनीयता एवं कार्बन प्रमाणपत्र (आईएससीसी) मिला है।

कंपनी ने कहा कि रासायनिक पुनर्चक्रण के कई फायदे हैं, जिसमें प्लास्टिक कचरे को नए प्लास्टिक के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री में बदलना भी शामिल है। इन सामग्रियों का इस्तेमाल भोजन की पैकिंग के लिए किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Physics Wallah के राजस्व में हुआ 3.4 गुना इजाफा

रिलायंस ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जो विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक कचरे को पायरोलिसिस तेल में बदल देती है। कंपनी इस तेल का उत्पादन बढ़ाने और इसे सर्कुलर पॉलीमर में बदलने के लिए भरोसेमंद भागीदारों के साथ काम कर रही है।

First Published - December 30, 2023 | 9:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट