facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Religare Finvest ने एकमुश्त निपटान किया पूरा, कारोबार फिर से शुरू करने का रास्ता हुआ साफ

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 12:47 PM IST
Religare

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) ने 400 करोड़ रुपये का पूरा एवं अंतिम भुगतान करके 16 ऋणदाताओं के साथ एकमुश्त निपटान (ओटीएस) की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

ऋणदाताओं के साथ 30 दिसंबर 2022 को हुए समझौते में जो समयसीमा तय की गई थी, 2,178 करोड़ रुपये यह ओटीएस उससे करीब एक महीने पहले, आठ मार्च को पूरा हो गया।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) की कार्यकारी चेयरपर्सन रश्मि सलूजा ने कहा कि इस निपटान के साथ ही पूर्ववर्ती प्रवर्तकों के कदाचार से उत्पन्न मुद्दों का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जनवरी 2018 में कंपनी की कमान नए प्रबंधन ने संभाली थी तब से आरएफएल ने ऋणदाताओं की 9,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि चुका दी है।

सलूजा ने कहा कि इस निपटान से आरएफएल का कारोबार फिर से शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि आरएफएल का बहीखाता मजबूत होगा जिससे अगली कुछ तिमाहियों में कारोबार की वृद्धि कायम रह सकेगी।

आरएफएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि एकमुश्त निपटारे के बाद कंपनी ने अपने कारोबार में नई जान फूंकने की यात्रा शुरू कर दी है और उस पड़ाव पर पहुंच गई है जहां वह अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत कर सकेगी और नियामक अनुपातों पर खरी उतर पाएगी।

उन्होंने कहा कि आगे जाकर भी आरएफएल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को कर्ज देने पर ध्यान देना जारी रखेगी। ओटीएस की प्रक्रिया पूरी होने के साथ आरएफएल सुधारात्मक कार्रवाई योजना (सीएपी) से बाहर आ जाएगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनी की वित्तीय सेहत की वजह से जनवरी, 2018 में उसपर सुधारात्मक कार्रवाई योजना लागू की थी। पूर्ववर्ती प्रवर्तक भाइयों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह द्वारा धन की कथित हेराफेरी के कारण आरएफएल वित्तीय संकट में फंसी थी।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement