कंपनियां

Renault India की फिर से मिडियम-साइज SUV सेगमेंट में वापसी की तैयारी

2025 तक लॉन्च करेगी तीन नए मॉडल! क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा से होगी सीधी टक्कर

Published by
भाषा   
Last Updated- July 09, 2023 | 2:31 PM IST

फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो इंडिया (Renault India) एक बार फिर मध्यम आकार के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी का 2025 तक देश में तीन नए मॉडल लाने का इरादा है।

रेनो इंडिया के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) वेंकटराम मामिलापल्ले ने यह जानकारी दी। मामिलापल्ले ने कहा कि कंपनी इस सेगमेंट में कई इनोवेशन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। रेनो अभी भारतीय बाजार में तीन मॉडल – क्विड, ट्राइबर और काइगर – बेचती है।

Also read: जगुआर लैंडरोवर से Tata Motors को फर्राटा, जून तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 93,253 हुई 

Renault के नए SUV का मुकाबला क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा से

उन्होंने कहा, ‘तीनों मौजूदा मॉडल कायम रहेंगे। हम नए उत्पाद लेकर आएंगे…हम संभवत: चार मीटर से अधिक के सेगमेंट यानी 4.3 मीटर में भी उतरेंगे।’ कंपनी ऐसे सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है जहां उसे क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा जैसे कई स्थापित मॉडल से चुनौती मिलेगी।’

Also read: Fame-2 की रियायत घटने से EV दोपहिया की बिक्री प्रभावित

मामिलापल्ले ने कहा, ‘उम्मीद है कि हम उसी तरीके से उतरेंगे, जैसे डस्टर के साथ आए थे। हम इस सेगमेंट में कई इनोवेशन के साथ आएंगे।’ कंपनी ने अब डस्टर मॉडल की बिक्री बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि 2025 तक कंपनी के पोर्टफोलियो में छह उत्पाद होंगे।

First Published : July 9, 2023 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)