facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉकपिट में बार-बार हो रही घटनाओं से पता चलता है कि पायलट सीख नहीं रहे: एयर इंडिया CEO

Advertisement

DGCA ने दो पायलटों को निलंबित कर दिया क्योंकि उन्होंने उड़ान के दौरान किसी अनाधिकृत व्यक्ति को कॉकपिट में जाने की अनुमति दे दी थी।

Last Updated- June 23, 2023 | 10:57 PM IST
Air India to deploy TaxiBots for A320 aircraft fleet at Delhi, Bengaluru airports

एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्या​धिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने आज कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिनमें एयर इंडिया के पायलट अनधिकृत व्यक्तियों को विमान के कॉकपिट में आने दे रहे हैं। इनसे संकेत मिलता है कि वे आत्मसंतुष्टि, लापरवाही या किसी अन्य वजह से सीख नहीं रहे हैं और सुधर नहीं रहे हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 3 जून को विमानन कंपनी की चंडीगढ़-लेह उड़ान के दौरान कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति को अनुमति देने के मामले में गुरुवार को दो पायलटों को निलंबित कर दिया। कैप्टन को एक साल के लिए और सह-पायलट को एक महीने के लिए निलंबित किया गया है।

इसी तरह की घटना 27 फरवरी को विमानन कंपनी की दिल्ली-दुबई उड़ान में हुई थी, जब​ उसके कैप्टन ने अपनी मित्र को विमान के कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी। DGCA ने अप्रैल में इस कप्तान को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था और सह-पायलट को चेतावनी दी गई थी।

विल्सन ने एक संदेश में कर्मचारियों से कहा था कि आपने शायद नियामक द्वारा कॉकपिट नियमों का पालन नहीं करने के मामले में हमारे दो सहयोगियों (3 जून की उड़ान वाले पायलटों) को दिए गए लाइसेंस के निलंबन के संबंध में पढ़ा होगा। एक साल का निलंबन लंबा है, लेकिन इस बात को देखते हुए कि अपेक्षाकृत कम समय में यह इस तरह की दूसरी घटना है, यह बात समझ में आती है।

उन्होंने कहा कि विमानन उद्योग ‘केवल ​शिष्टता’ की मानसिकता से काम करता है, जिसमें माना जाता है कि वास्तविक गलतियां होती हैं और वे ऐसे अवसर होते हैं, जिनसे सीखें और सुधार करें।

नियम और विनियमन किसी वजह से मौजूद हैं और उम्मीद की जाती है कि विमानन कंपनी उनका पालन करेगी।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement