कंपनियां

Go First के समाधान पेशेवर ने NCLT से रद्द टिकटों का पैसा लौटाने के लिए अनुमति मांगी

Go First को यह अनुमति मिल जाती है तो इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका पैसा फंसा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 30, 2023 | 7:01 PM IST

एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अधिकरण (NCLT) से आग्रह किया है कि उसे तीन मई और उसके बाद की टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पैसा लौटाने की अनुमति दी जाए। नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी ने उड़ान सेवा तीन मई से निलंबित की हुई है।

गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने NCLT की दिल्ली शाखा में नई याचिका दायर कर तीन मई और उसके बाद की यात्रा टिकटों का पैसा लौटाने की अनुमति देने का आग्रह किया है। इस याचिका पर सोमवार को महेंद्र खंडेलवाल और राहुल पी भटनागर की सदस्यता वाली NCLT पीठ सुनवाई करेगी। गो फर्स्ट को यह अनुमति मिल जाती है तो इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका पैसा फंसा है।

First Published : July 30, 2023 | 7:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)