facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zomato-Swiggy पर रेस्टोरेंट एसोसिएशन का तगड़ा वार, CCI का दरवाजा खटखटाने की तैयारी

Advertisement

NRAI ने Zomato और Swiggy पर रेस्त्रां पार्टनर्स को नुकसान पहुंचाने और प्राइवेट लेबल के जरिए सीधा मुकाबला करने का लगाया आरोप।

Last Updated- January 09, 2025 | 6:01 PM IST
Swiggy and Zomato

अगर आपको लगता है कि Zomato और Swiggy सिर्फ रेस्त्रां का खाना आपके दरवाजे तक लाते हैं, तो रुकिए! इन दोनों दिग्गजों ने अब 10-15 मिनट की सुपरफास्ट डिलीवरी के लिए अपने अलग-अलग ऐप लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन यह कदम रेस्त्रां मालिकों को रास नहीं आ रहा।

इकॉनमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) का कहना है कि Zomato और Swiggy रेस्त्रां के साथ-साथ खुद का ‘प्राइवेट लेबल’ बिजनेस भी चला रहे हैं। अब NRAI इस मुद्दे को लेकर प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) तक जाने की तैयारी में है।

‘बिस्ट्रो’ और ‘स्नैक’ पर हंगामा

Zomato ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर ‘बिस्ट्रो’ नाम का ऐप लॉन्च किया है, जबकि Swiggy ने ‘स्नैक’ नाम से ऐप उतारा है। ये ऐप स्नैक्स, मील्स और ड्रिंक्स 10-15 मिनट में डिलीवर करने का वादा करते हैं। NRAI का आरोप है कि इन ऐप्स के जरिए ये कंपनियां अपने प्राइवेट लेबल प्रोडक्ट्स बेच रही हैं, जिससे रेस्त्रां पार्टनर्स को नुकसान हो रहा है।

NRAI के अध्यक्ष और Wow Momo के सह-संस्थापक सागर दरयानी ने कहा, “हम Zomato और Swiggy के प्राइवेट लेबल्स और सीधे ग्राहकों को बेचने के सख्त खिलाफ हैं। ये कंपनियां चाय, बिरयानी और मोमोज जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए ग्राहकों को अपने प्राइवेट ब्रांड्स की ओर खींच रही हैं।” दरयानी ने साफ कहा कि NRAI अब इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

15 मिनट की डिलीवरी की होड़

सिर्फ प्राइवेट लेबल ही नहीं, Zomato और Swiggy ने रेस्त्रां-आधारित फूड डिलीवरी को भी सुपरफास्ट बना दिया है। Swiggy का ‘बोल्ट मॉडल’ इसके कुल फूड ऑर्डर्स का 5% से ज्यादा योगदान करता है। वहीं, Zomato ने अपनी ऐप पर ’15 मिनट डिलीवरी’ का ऑप्शन भी जोड़ा है। इसमें तैयार खाने को चुने गए रेस्त्रां से 2 किलोमीटर के दायरे में डिलीवर किया जाता है।

NRAI का कहना है कि Zomato और Swiggy अब रेस्त्रां के साथ-साथ उनके प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं। संघ का मानना है कि यह छोटे और मध्यम स्तर के रेस्त्रां के लिए खतरनाक है। अब देखना होगा कि यह मामला CCI में क्या मोड़ लेता है।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement