facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI के जरिए कॉरपोरेट यात्रियों को साधेगी Routematic, शुरू की बी2बी सेवाएं

Advertisement

यह सेवा उन यात्रियों का एक सा​थ जोड़ती है, जो काम तो अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं, लेकिन एक ही मार्ग पर और एक ही बिजनेस पार्क जाते हैं।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:59 PM IST
AI के जरिए कॉरपोरेट यात्रियों को साधेगी Routematic, शुरू की बी2बी सेवाएं, Routematic bets on artificial intelligence to tap corporate commuters

दफ्तर जाने वालों को अब बेंगलूरु में सबसे ज्यादा व्यस्त समय के दौरान भी सफर करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। उन्हें भीड़भाड़ के दौरान भी गारंटीशुदा समयबद्ध सेवा मिलेगी।

बेंगलूरु की कॉरपोरेट यात्रा क्षेत्र की स्टार्टअप रूटमैटिक व्यक्तिगत यात्रियों की जरूरतों पर ध्यान देते हुए कॉरपोरेट परिवहन को बदलने की तैयारी में है। उसने बी2बी सेवाएं शुरू की हैं, जो एआई तकनीक के जरिये यात्रियों को एक साथ जोड़ती हैं। यह सेवा उन यात्रियों का एक सा​थ जोड़ती है, जो काम तो अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं, लेकिन एक ही मार्ग पर और एक ही बिजनेस पार्क जाते हैं।

रूटमैटिक की परियोजना कोको राइड्स ने रियल एस्टेट कंपनी ब्रुकफील्ड के साथ समझौता किया है जो इकोवर्ल्ड पार्क की मालिक है। इससे इकोवर्ल्ड पार्क के 100 से अधिक किरायेदारों (कंपनियों) को रूटमैटिक की सेवा सुविधा मिलेगी। वे इसे अपने कर्मचारियों को प्रदान कर सकते हैं।

रूटमैटिक ने एम्बेसी टेक विलेज के साथ भी अनुबंध किया है, जहां सबसे बड़ी ग्राहक फ्लिपकार्ट है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को कोको राइड्स ऐप की अनुमति दे सकती हैं ताकि वे पहले से सीटें बुक कर सकें।

रूटमैटिक के संस्थापक और मुख्य कार्या​​धिकारी श्रीराम कन्नन ने कहा कि यह केवल शुरुआत है क्योंकि यह सेवा अभी केवल दो बिजनेस पार्कों में ही शुरू की गई है।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement