facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RVNL Share: रेलवे कंपनी के पास 65000 करोड़ का ऑर्डर, विदेशी परियोजनाओं को जोड़ने का लक्ष्य

Advertisement

RVNL के प्रबंधन ने एक निवेशक कॉल में कहा कि कंपनी सेंट्रल एशिया और UAE और पश्चिमी एशिया सहित ऑफ-शोर बाजारों में भी नई परियोजनाओं की तलाश कर रहा है।

Last Updated- February 18, 2024 | 7:59 PM IST
train
Representative Image

RVNL Share: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) की ऑर्डर बुक 65,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें से 50% रेलवे परियोजनाएं हैं। कंपनी ने यह जानकारी दी है।

विदेशी परियोजनाओं को जोड़ने का लक्ष्य

RVNL के प्रबंधन ने एक निवेशक कॉल में कहा कि कंपनी सेंट्रल एशिया और UAE और पश्चिमी एशिया सहित ऑफ-शोर बाजारों में भी नई परियोजनाओं की तलाश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: धार्मिक स्थलों पर होटल चेन्स का विस्तार करेगी Tata Group की कंपनी, जानें क्या है पूरा प्लान

कंपनी के पास 50 फीसदी रेलवे से जुड़े ऑर्डर

कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के अधिकारियों ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारे पास अब लगभग 65,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। इनमें से 50 प्रतिशत रेलवे से जुड़े ऑर्डर हैं। शेष 50 प्रतिशत ऑर्डर हमें बाजार से मिले हैं। आने वाले समय में हमारी ऑर्डर बुक करीब 75,000 करोड़ रुपये होगी।’’

अधिकारियों ने बताया कि कुल ऑर्डर बुक में वंदे भारत ट्रेन की हिस्सेदारी लगभग 9,000 करोड़ रुपये है। वहीं 7,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर कई मेट्रो परियोजनाओं से संबंधित हैं। इसके अलावा कंपनी को विद्युतीकरण और पारेषण लाइन से संबंधित ऑर्डर भी मिले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि RVNL अन्य क्षेत्रों में भी विविधीकरण कर रही है और उसकी विदेशों परियोजनाओं पर नजर है। रेल मंत्रालय के तहत रेल विकास निगम लिमिटेड रेल बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं के विकास, वित्तपोषण और क्रियान्वयन का काम करती है।

यह भी पढ़ें: Juniper Hotels IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, जानें GMP सहित अन्य डिटेल्स

RVNL के शेयर प्राइस

मोदी सरकार के अंतरिम बजट के बाद से रेलवे के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर प्राइस लगभग 3 फीसदी की गिरावट से साथ 251.65 के स्तर पर बंद हुए।  हालांकि, 6 महीने में कंपनी ने 102 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते तीन सालों में कंपनी के निवेशकों को 675 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement