facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी में लगाया पैसा, जानें किस बिजनेस में है कंपनी

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 8:35 PM IST
Sachin Tendulkar

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में पहले से ही बड़ा नाम हैं लेकिन अब रिटायरमेंट के बाद वह धीरे-धीरे बिजनेस में उतर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक कंपनी में निवेश किया है। हालांकि, उन्होने कितना निवेश किया है इसके बारे में जानकारी नहीं है लेकिन सूत्रों के मिताबिक यह एक छोटा निवेश ही है।

द हिंदू की वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग में निवेश किया है। हालांकि, उन्होंने कितनी रकम लगाई है, इसको लेकर जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, निवेश मामूली हिस्सेदारी के लिए है, कंपनी ने कहा कि इस तरह के रणनीतिक निवेश उन्हें मेक-इन-इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल में योगदान देने के लिए मददगार साबित होंगे। आजाद इंजीनियरिंग स्वच्छ ऊर्जा, एयरोस्पेस, रक्षा के साथ-साथ तेल और गैस में वैश्विक ओईएम के लिए इंजीनियरिंग और टेक्नॉलजी सॉल्यूशन प्रदान करता है।

संस्थापक और एमडी राकेश चोपदार ने कहा, “हम सचिन तेंदुलकर को एक निवेशक के रूप में पाकर रोमांचित हैं … हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है।” उन्होंने कहा कि कंपनी अत्यधिक जटिल विनिर्माण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आजाद बोइंग, जीई, मित्सुबिशी, सीमेंस एनर्जी, हनीवेल, जीई एयरोस्पेस, एचएएल और टाटा जैसी नामी कंपनियों को अपना ग्राहक बताते हैं। कंपनी ने कहा कि वह दो नए विनिर्माण प्लांट स्थापित कर रही है।

Also Read: सेंसेक्स, निफ्टी ने तोड़ा पांच महीनों का रिकॉर्ड; आर्थिक हालात में सुधार और विदेशी निवेश से मिला सहारा

गौर करने वाली बात है कि सचिन तेंदुलकर इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स और बेंगलूरु ब्लास्टर्स के सह-मालिक हैं।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement