कंपनियां

SAIL Q4 Results: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 50 फीसदी से अधिक घटा

Published by
भाषा   
Last Updated- May 26, 2023 | 1:17 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 1,159.21 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बताया कि आय में कमी के चलते उसका शुद्ध लाभ घटा।

सेल ने गुरुवार को शेयर बाजारों के बताया कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में 2,478.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 29,416.39 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 31,175.25 करोड़ रुपये थी। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में प्रति शेयर 0.50 रुपये की सिफारिश की है।

First Published : May 26, 2023 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)