कंपनियां

Salasar Techno Engineering को अफ्रीका में 75 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस ठेके से निर्यात बाजार में कंपनी की उपस्थिति बढ़ी है और अफ्रीका भारी वृद्धि क्षमता वाला बाजार बना हुआ है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 19, 2023 | 3:47 PM IST

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड (STEL) को अफ्रीका में करीब 75.23 करोड़ रुपये का बिजली पारेषण संबंधी ठेका मिला है।

एसटीईएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (ईडीसीएल) के जरिये मिला 94 लाख अमेरिकी डॉलर या करीब 75.23 करोड़ रुपये का यह ठेका रवांडा पारेषण प्रणाली और अंतिम छोर तक संपर्क परियोजना के लिए है। यह इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेका 18 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : धनंजय जोशी को दूरसंचार उद्योग निकाय DIPA का अध्यक्ष किया गया

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस ठेके से निर्यात बाजार में कंपनी की उपस्थिति बढ़ी है और अफ्रीका भारी वृद्धि क्षमता वाला बाजार बना हुआ है।

First Published : September 19, 2023 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)