facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vizag steel plant: RINL की बिक्री को मिल सकती है रफ्तार, इस्पात मंत्रालय राज्य सरकार से कर सकता है बातचीत

Advertisement

जनवरी 2021 में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने रणनीतिक निजीकरण के माध्यम से RINL के 100 प्रतिशत विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।

Last Updated- August 04, 2024 | 9:39 PM IST
manufacturing

Visakhapatnam steel plant: चालू वित्त वर्ष में विशाखापत्तनम संयंत्र या राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि वित्त मंत्रालय इस संयंत्र को फिर से चालू करने की हर संभावना पर चर्चा करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कंपनी (RINL) के पास इक्विटी की कमी है और उसकी वित्तीय सेहत अच्छी नहीं है, ऐसे में सवाल उठता है कि उसमें निवेश कौन करेगा।

जनवरी 2021 में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने रणनीतिक निजीकरण के माध्यम से आरआईएनएल के 100 प्रतिशत विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि कंपनी की उल्लेखनीय क्षमता के बावजूद इसे पुनर्जीवन दिया जा सकता है या नहीं, यह राजनीतिक सहयोग पर निर्भर होगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इस मामले में राज्य सरकार की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। मैं उम्मीद करता हूं कि इसका समाधान निकालने के लिए और बातचीत होगी।’

उन्होंने कहा कि इस्पात मंत्रालय इस सिलसिले में राज्य सरकार से बातचीत की पहल कर सकता है और कुछ प्रस्तावों पर काम कर सकता है। विजाग स्टील में केंद्र सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी संकट से गुजर रही है, लेकिन इसकी क्षमता उल्लेखनीय है। सुस्त बाजार, कच्चे माल की उपलब्धता और अधिक लागत की चुनौतियों के बावजूद आरआईएनएल की वित्त वर्ष 2023-24 में कुल बिक्री 23,129 करोड़ रुपये रही है और इसमें पिछले साल से 2 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 में आरआईएनएल ने 7.30 लाख टन वायर रॉड कॉइल की बिक्री की है, जिसमें इसके पहले की समान अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके अलावा कंपनी ने 5.08 लाख टन स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट की बिक्री की है, जिसमें इसके पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

हालांकि, इस सिलसिले में इस्पात मंत्रालय को ई-मेल भेजा गया था, लेकिन खबर प्रकाशित होने तक कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement