facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सर्वोच्च स्तर पर पहुंची यात्री वाहनों की बिक्री

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:38 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

वर्ष 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री अब तक के सर्वोच्च स्तर 38 लाख वाहन हो गई, जो साल 2018 के पिछले सर्वोच्च स्तर से करीब 4 लाख वाहन ज्यादा है। यह जानकारी वाहन निर्माताओं के संगठन सायम के आंकड़ों से मिली।

सायम के आंकड़े बताते हैं कि कैलेंडर वर्ष 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री में 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसकी तुलना में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 37 फीसदी बढ़कर 9,33,116 वाहन हो गई। दोपहिया की बिक्री हालांकि सुस्त रही और इस अवधि में इसकी बिक्री करीब 7.4 फीसदी बढ़कर 1,56,07,991 वाहन रही।

सायम के अध्यक्ष और वॉल्वो आयशर कॉमर्शियल व्हीकल्स के एमडी व सीईओ विनोद अग्रवाल ने कहा, यात्री वाहनों की बिक्री अब तक के सर्वोच्च स्तर 38 लाख पर पहुंच गई, जो 2018 के पिछले सर्वोच्च स्तर से करीब 4 लाख ज्यादा है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 9.3 लाख रही, जो 2018 के पिछले सर्वोच्च स्तर से करीब 72 हजार वाहन ज्यादा है। तिपहिया की बिक्री हालांकि अभी भी 2019 की बिक्री से कम है और दोपहिया की बिक्री 2014 के स्तर से कम।

अग्रवाल ने कहा कि पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री के मुकाबले शानदार रही है। एल-5 श्रेणी वाले तिपहिया में पिछले साल के निचले आधार के मुकाबले खासा सुधार आया। वहीं दोपहिया की बिक्री की रफ्तार कैलेंडर वर्ष में वाहनों की अन्य श्रेणियों के मुकाबले काफी धीमी रही।

यात्री वाहनों में बढ़ोतरी की अगुआई यूटिलिटी वाहनों ने की, जिसमें 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यात्री कारों में 12.5 फीसदी का इजाफा हुआ। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस अवधि में 33 फीसदी बढ़कर 5,98,129 वाहन रही। वहीं मध्यम व भारी वाणिज्यिक वाहनों में 47 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सीधे तौर पर आर्थिक गतिविधियों का संकेतक है और 2022 के दौरान दो अंकों में बढ़ोतरी सड़क ​निर्माण गतिविधियों, वाहन बदलने की मांग और बेड़े के बेहतर इस्तेमाल की पृष्ठभूमि में हुई।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हालांकि साल 2018 के पिछले सर्वोच्च स्तर से कम रही, लेकिन उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि वित्त वर्ष 22-23 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 10.2 लाख के पार निकल जाएगी।

साल के दौरान हालांकि दोपहिया, स्कूटरों की बिक्री में 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं मोटरसाइकल की बिक्री में महज 5.3 फीसदी का इजाफा हुआ।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में तिपहिया की बिक्री में मजबूत बढ़त देखने को मिली।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement