Sanjay Kapur
सर्वोच्च न्यायालय ने रघुवंशी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड (आरआईपीएल) की बोर्ड मीटिंग रोकने से गुरुवार को इनकार कर दिया। आरआईपीएल वह कंपनी है, जिसके पास दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विवादित संपत्ति का बड़ा हिस्सा है। यह फैसला उनकी मां रानी कपूर और उनकी विधवा प्रिया कपूर के बीच बढ़ते पारिवारिक झगड़े के बीच आया है।
हालांकि अदालत ने निर्देश दिया कि दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति और बैंक खाते के हस्ताक्षरकर्ताओं में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों पर बैठक में चर्चा नहीं की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां के पीठ ने यह भी संकेत दिया कि वह विरासत के इस विवाद में शुरू की गई मध्यस्थता प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करना चाहता है।