कंपनियां

Sanstar Ltd को आईपीओ के लिए SEBI से मिली मंजूरी

Sanstar Ltd IPO: आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम में चार करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 07, 2024 | 2:49 PM IST

संस्तर लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी मक्का स्टार्च, तरल ग्लूकोज़ आदि जैसे पोषक उत्पाद बनाती है। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम में चार करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तकों तथा प्रवर्तक समूह द्वारा 80 लाख शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

बाजार सूत्रों के अनुसार आईपीओ का आकार 425-500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। अहमदाबाद स्थित कंपनी ने इस वर्ष जनवरी में सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।

First Published : May 7, 2024 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)