facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndusInd Bank में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदेगी SBI म्यूचुअल फंड, RBI ने शर्तों के साथ दी मंजूरी

Advertisement

SBIMF को RBI ने एक साल की अवधि के भीतर यानी 10 अक्टूबर 2024 तक Indusind Bank में शेयर होल्डिंग हासिल करने की सलाह दी है।

Last Updated- October 12, 2023 | 11:43 AM IST
IndusInd Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की म्यूचुअल फंड शाखा SBI म्यूचुअल फंड (SBIMF) को प्राइवेट कर्जदाता इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बैंक ने यह मंजूरी 11 अक्टूबर को दी। सूचना में यह भी बताया गया है कि अधिग्रहण पूरा होने के बाद SBIMF के IndusInd Bank के वोटिंग राइट्स में भी 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। बता दें कि SBIMF एक जॉइंट वेंचर है, इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और फ्रांस के AMUNDI की हिस्सेदारी है।

मंजूरी के साथ RBI की कुछ शर्तें भी

इंडसइंड बैंक ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया है कि SBIMF को RBI ने एक साल की अवधि के भीतर यानी 10 अक्टूबर 2024 तक बैंक में शेयर होल्डिंग हासिल करने की सलाह दी है। RBI ने अपने बयान में SBIMF को यह तय करने के लिए भी कहा है कि बैंक में उसकी कुल हिस्सेदारी ‘भुगतान की गई शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स के 9.99 प्रतिशत से अधिक न हो।’

CNBC आजाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडसइंड बैंक में जून 2023 तिमाही में म्यूचुअल फंड की होल्डिंग 15.63 फीसदी से घटकर 15.22 फीसदी हो गई है।

गौरतलब है कि इसके पहले मई में SBIMF को भारत के एक बड़े बैंक HDFC Bank में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी थी। बैंक ने SBIMF को यह भी सलाह दी थी कि वह इस अधिग्रहण को छह महीने के भीतर पूरा कर ले।

IndusInd Bank के शेयरों में दिखी हलचल

SBI MF को RBI की तरफ से मिली मंजूरी के बाद इंडसइंड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बैंक का शेयर कल यानी 11 अक्टूबर को NSE पर 0.074 फीसदी की गिरावट के साथ 1,419.50 रुपये पर बंद हुआ था।

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में बैंक ने दर्ज किया था मुनाफा

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank ) का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में बैंक का नेट मुनाफा 21.24 अरब रुपये हो गया था, जो सालाना आधार पर (YoY) 32.5 प्रतिशत ज्यादा था। साथ ही, बैंक ने शुद्ध एनपीए (Net NPA) 0.58 फीसदी दर्ज किया था। इसकी शुद्ध Net Interest Income भी 18 फीसदी बढ़कर 48.67 अरब रुपये हो गई थी।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement