facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीडल-फ्री इंजेक्शन टेक में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का निवेश

Advertisement

एन-एफआईएस शुरू में भारत में निजी बाजार के लिए उपलब्ध होगी और पारंपरिक इंजेक्शन का विकल्प मुहैया कराएगी।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:35 PM IST
Adar Poonawalla
Adar Poonawalla, CEO, Serum Institute Of India

टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने नीडल-फ्री इंजेक्शन सिस्टम यानी बिना सुई वाली इंजेक्शन प्रणाली (एन-एफआईएस) विकसित करने वाली चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेग्रिमेडिकल में निवेश करने की घोषणा की है।

इस भागीदारी का मकसद एन-एफआईएस टेक्नोलॉजी को उन्नत बनाना और दुनियाभर में मरीजों तक सहजता से उपलब्ध कराना है। इंटेग्रिमेडिकल में एसआईआई 20 प्रतिशत हिस्सा खरीदेगी। इस निवेश से एन-एफआईएस के विकास एवं व्यावसायीकरण को बढ़ावा मिलने की संभावना है और इससे ज्यादा आरामदाक और दर्दरहित टीके का अनुभव मिलेगा।

एसआईआई के मुख्य कार्या​धिकारी अदार पूनावाला ने कहा, ‘हम ऐसी प्रौद्योगिकियों में निवेश के अवसर लगातार तलाश रहे हैं जो स्वास्थ्य देखभाल को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाती हैं। इं​टेग्रिमेडिकल का एन-एफआईएस बड़ी सफलता है और इससे टीका लगाने के तरीके में व्यापक बदलाव आएगा।’

इं​टेग्रिमेडिकल के प्रबंध निदेशक सर्वेश मूथा ने कहा, ‘इस निवेश से हमारी एन-एफआईएस टेक्नोलॉजी की क्षमता साबित हुई है। एसआईआई की दक्षता हमारी टेक्नोलॉजी को दुनियाभर के मरीजों तक पहुंचाने में बेहद मददगार होगी।’इस सहयोग को इंटेग्रिमेडिकल की नवीनतम तकनीक के साथ यह एसआईआई की निर्माण और वितरण क्षमता का फायदा मिलेगा।

एन-एफआईएस शुरू में भारत में निजी बाजार के लिए उपलब्ध होगी और पारंपरिक इंजेक्शन का विकल्प मुहैया कराएगी। इस प्रौद्योगिकी में सुई चुभने का भय या सुई का घाव नहीं होगा।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement