कंपनियां

Shree Renuka Sugars Q4 Results: चौथी तिमाही में दर्ज किया 111.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

Shree Renuka Sugars ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,476.3 करोड़ रुपये।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 30, 2024 | 11:37 AM IST

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) ने जनवरी-मार्च तिमाही में 111.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 44.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

श्री रेणुका शुगर्स ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,476.3 करोड़ रुपये और कुल व्यय बढ़कर 3,520.4 करोड़ रुपये हो गया।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,367.4 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, शुद्ध घाटा 2022-23 के 196.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 627.2 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के अनुसार, उसके प्रबंधन का मानना ​​है कि वह समय पर सभी वित्तीय दायित्वों को पूरा कर लेंगे। श्री रेणुका शुगर्स भारत की सबसे बड़ी चीनी, हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक तथा चीनी रिफाइनर में से एक है।

First Published : May 30, 2024 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)