कंपनियां

Shreyas Shipping delisted: ट्रांसवर्ल्ड होल्डिंग्स ने 338 रुपये प्रति शेयर की पेशकश की

श्रेयस शिपिंग ने कहा कि उसे सात सितंबर को बीएसई और एनएसई से असूचीबद्ध होने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 08, 2023 | 2:23 PM IST

श्रेयस शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स (Shreyas Shipping & Logistics) की संचालक ट्रांसवर्ल्ड होल्डिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि वह जलपोत कंपनी को निजी बना रही है।

उसने पुनर्खरीद के लिए सांकेतिक कीमत के तौर पर 338 रुपये प्रति शेयर की पेशकश की है। श्रेयस शिपिंग ने कहा कि उसे सात सितंबर को बीएसई और एनएसई से असूचीबद्ध होने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़ें : 67% कंपनियों ने क्लाउड खर्च बढ़ाया, 80% अगले साल बढ़ाने की योजना बना रहीं

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पुनर्खरीद के लिए न्यूनतम कीमत 292 रुपये प्रति शेयर तय की गई है, हालांकि मूल कंपनी ने प्रीमियम और सांकेतिक कीमत के तौर पर 338 रुपये प्रति शेयर की पेशकश की है।

ट्रांसवर्ल्ड होल्डिंग्स ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी – श्रेयस शिपिंग के इक्विटी शेयरों को स्वेच्छा से असूचीबद्ध करने के अपने इरादे की घोषणा 21 मई को की थी।

First Published : September 8, 2023 | 2:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)