कंपनियां

Signature Global का शुद्ध ऋण वित्त वर्ष 2023-24 में 6 फीसदी बढ़ा

गुरुग्राम स्थित Signature Global के अनुसार, आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण अधिक करने किए जाने से गत वित्त वर्ष में शुद्ध ऋण में इजाफा हुआ।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 10, 2024 | 2:53 PM IST

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का शुद्ध ऋृण पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में छह प्रतिशत बढ़कर 1,160 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध ऋृण 1,090 करोड़ रुपये था।

गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल के अनुसार, आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण अधिक करने किए जाने से गत वित्त वर्ष में शुद्ध ऋण में इजाफा हुआ।

सिग्नेचर ग्लोबल ने रविवार को बताया था कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की बिक्री बुकिंग दोगुना होकर 7,270 करोड़ रुपये रही थी। यह 2022-23 में 3,430 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 4,619 इकाइयां बेचीं, जबकि 2022-23 में 4,512 इकाइयों की बिक्री की थी।

First Published : April 10, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)