facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Smartworld Developers ने अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को दिया 581 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, परियोजना 'स्मार्टवर्ल्ड द एडिशन' गुरुग्राम के सेक्टर 66 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित है।

Last Updated- July 16, 2024 | 1:35 PM IST
building
Representative Image

रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम में अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 581 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, परियोजना ‘स्मार्टवर्ल्ड द एडिशन’ गुरुग्राम के सेक्टर 66 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित है। इसके साथ कंपनी लक्जरी आवासीय खंड में प्रवेश कर रही है। इस परियोजना से ‘‘ 6,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।’’ गुरुग्राम स्थित स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स की स्थापना 2021 में की गई थी।

बयान के अनुसार, 30 लाख वर्ग फुट के बिक्री योग्य क्षेत्र और 10 एकड़ में फैली इस परियोजना में करीब 900 अपार्टमेंट होंगे।

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक सिंघल ने कहा, ‘‘ कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) ने निर्माण उद्योग में एक मिसाल कायम की है। हमें विश्वास है कि उनकी विशेषज्ञता और गुणवत्ता को लेकर प्रतिबद्धता इस परियोजना की सफलता सुनिश्चित करेगी। ’’

कंपनी गुरुग्राम में कई परियोजनाओं को अंजाम दे रही है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 1:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement