कंपनियां

Sobha Limited की वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग 28 फीसदी बढ़ी

Sobha Limited के अनुसार, बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2023-24 में आठ प्रतिशत बढ़कर 60.8 लाख फुट रही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 56.5 लाख वर्ग फुट थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 10, 2024 | 1:03 PM IST

रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड (Sobha Limited) की वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 6,644.1 करोड़ रुपये हो गई। आवासीय संपत्तियों की मजबूत उपभोक्ता मांग इसकी प्रमुख वजह रही।

बेंगलुरु स्थित सोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2022-23 में 5,197.8 करोड़ रुपये थी। कंपनी के अनुसार, बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2023-24 में आठ प्रतिशत बढ़कर 60.8 लाख फुट रही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 56.5 लाख वर्ग फुट थी।

बेंगलुरु के अलावा, अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर की केरल, तमिलनाडु, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और गुजरात में अच्छी उपस्थिति है।

First Published : April 10, 2024 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)