कंपनियां

सोलर सेक्टर में धमाका! इनॉक्स क्लीन एनर्जी ने अमेरिकी कंपनी से 3 गीगावॉट क्षमता हासिल कर बढ़ाया ग्लोबल दबदबा

इनॉक्स क्लीन एनर्जी ने अमेरिका की कंपनी से 75 करोड़ डॉलर की डील में 3 गीगावॉट सोलर निर्माण क्षमता हासिल कर अपनी वैश्विक मौजूदगी मजबूत की है।

Published by
नंदिनी केशरी   
Last Updated- May 15, 2026 | 11:33 AM IST

अक्षय ऊर्जा कंपनी आईनॉक्स क्लीन एनर्जी ने घोषणा की है कि उसने अमेरिका की सौर निर्माण फर्म बोविएट सोलर टेक्नॉलजी एलएलसी से 75 करोड़ डॉलर के सौदे के तहत 3 गीगावॉट की मॉड्यूल और सेल निर्माण क्षमता हासिल कर ली है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सोलर मॉड्यूल प्लांट चालू है, लेकिन सेल निर्माण क्षमता के दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।

सोलर परिसंपत्तियों का अधिग्रहण कंपनी की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक इकाई आईनॉक्स सोलर अमेरिकाज एलएलसी के जरिये किया गया है।

बयान में कहा गया है कि इन परिसंपत्तियों की खरीद से अमेरिका सरकार के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत बड़े आर्थिक फायदे मिलेंगे। मॉड्यूल और सेल क्षमता इंसेंटिव के अधीन होगी। इससे कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा और स्थानीय निर्माण के जरिये टैरिफ और नीतिगत अनिश्चितताएं कम होंगी।

First Published : May 15, 2026 | 11:33 AM IST