facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिकेट की पिच पर टूटा Sony-Zee समझौता

Advertisement

सोनी-ज़ी विलय 20 से अधिक अनुपालन मुद्दों पर सहमति नहीं बनने से टूटा

Last Updated- January 31, 2024 | 11:10 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

सोनी और ज़ी के बीच विलय टूटने से पहले दोनों पक्षों के बीच करीब 20 से ज्यादा अनुपालन मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई थी, जिनमें कुछ रूसी परिसंपत्तियां और 1.4 अरब डॉलर के डिज्नी क्रिकेट अधिकार सौदे से जुड़े विवाद मुख्य रूप से शामिल थे। रॉयटर्स ने गोपनीय तौर पर प्राप्त हुए ईमेल संदेशों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी है।

भारत और लॉस एंजलिस में सोनी के कानूनी एवं विलय-अधिग्रहण मामलों के अधिकारियों की जी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत का साफ नतीजा नहीं निकला। इसके बाद जापानी फर्म ने 22 जनवरी को 10 अरब डॉलर के विलय सौदे से पीछे हटने का निर्णय लिया।

20 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच दोनों पक्षों के बीच ईमेल संदेश भेजने का दौर चला। इन ईमेल संदेशों से पता चला है कि कंपनियों के अधिकारियों ने एक-दूसरे पर विलय से जुड़ी प्रतिबद्धताएं नहीं निभाने का आरोप लगाया। जी के अधिकारियों ने बार बार कहा कि उनकी ओर से कोई गलत बात नहीं हुई और सोनी से आखिरी समय-सीमा बढ़ाने को कहा। इस संबंध में जी और सोनी के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जी-सोनी विलय से स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट और न्यूज से जुड़े 90 से ज्यादा चैनलों के साथ एक मजबूत भारतीय टीवी समूह का निर्माण होता, जिसका मुकाबला वाल्ट डिज्नी और अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जैसी कंपनियों
से होता।

सौदे का टूटना 1992 में शुरू हुए भारत के प्रमुख टीवी नेटवर्क जी के लिए एक बड़ा झटका है। सौदा रद्द होने के बाद से जी का शेयर करीब 27 प्रतिशत गिर चुका है।

निवेशक अधिकारों के हितों के लिए आवाज उठाने वाली सलाहकार फर्म इनगवर्न के संस्थापक श्रीराम सुब्रमण्यन ने कहा कि ज़ी में 96 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले म्युचुअल फंडों और अन्य निवेशकों को यह नहीं पता कि सौदा क्यों टूट गया, क्योंकि कंपनी ने किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘निवेशकों को मौजूदा घटनाक्रम के बारे में जानने का अधिकार है।’

दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को भेजे गए ईमेल संदेशों से पता चला है कि सोनी और जी के बीच उन चार रूसी सहायक इकाइयों को लेकर मतभेद थे, जो कंटेंट निर्माण एवं वितरण से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि विलय समझौते में यह तय किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंध के दायरे में किसी देश में मौजूद इकाइयों के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए। रूस को यूक्रेन युद्ध की वजह से अमेरिकी प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement