facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Sony-Zee merger case: Zee मामले में सोनी को सिंगापुर की अदालत से झटका, कंपनी ने फैसले पर जताई निराशा

Sony-Zee merger case: सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) ने जी को एनसीएलटी में जाने से रोकने की सोनी की याचिका को रविवार को खारिज कर दिया था।

Last Updated- February 05, 2024 | 2:05 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee
Representative Image

Sony-Zee merger case: सोनी ने सोमवार को कहा कि वह सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र (SIAC) के फैसले से ‘‘निराश’’ है। सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) ने जी को एनसीएलटी में जाने से रोकने की सोनी की याचिका को रविवार को खारिज कर दिया था।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) और जापान के सोनी समूह की भारतीय शाखा के बीच विलय के लिए एक समझौता हुआ था, जिसे सोनी ने देरी और कुछ अन्य कारणों के चलते समाप्त कर दिया। सोनी ने आरोप लगाया कि जील ने समझौते की शर्तों को पूरा नहीं किया।

जील ने इस फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में याचिका दायर की है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने सोमवार को एक बयान में कहा, कंपनी विलय समझौते को समाप्त करने तथा ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) से हर्जाना मांगने के सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (अब कल्वर मैक्स) के अधिकार को लेकर आश्वस्त है।

बयान के अनुसार, ‘‘ हम सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र (एसआईएसी) के फैसले से निराश हैं। यह निर्णय केवल प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें केवल इस बात पर फैसला किया गया है कि ज़ी एंटरटेनमेंट को एनसीएलटी के साथ अपने आवेदन को आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।’’

जील ने शेयर बाजार को बताया था कि एसआईएसी ने एक आपात मध्यस्थता फैसले में उस पर रोक लगाने की कल्वर मैक्स और बीईपीएल (बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड) की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। एसआईएसी ने चार फरवरी के अपने आदेश में कहा कि उसके पास ऐसा आदेश पारित करने का अधिकार क्षेत्र नहीं है। जील ने कहा कि इस बारे में अब एनसीएलटी को निर्णय लेना है और उसे उम्मीद है कि एनसीएलटी विलय योजना को लागू करेगा।

First Published - February 5, 2024 | 2:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट