कंपनियां

SpiceJet के प्रमुख अजय सिंह ने ASSOCHAM के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

Published by
भाषा
Last Updated- March 30, 2023 | 5:49 PM IST

स्पाइसजेट (SpiceJet) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने उद्योग मंडल एसोचैम (ASSOCHAM) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। सिंह को रिन्यू पावर के प्रबंध निदेशक सुमंत सिन्हा की जगह नियुक्त किया गया है।

उद्योग मंडल ने बुधवार को बयान में कहा कि सोरिन इन्वेस्टमेंट फंड के संस्थापक और चेयरमैन संजय नायर ASSOCHAM के नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

सिंह ने कहा, ‘मैं ऐसे समय में ASSOCHAM के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर रहा हूं जो रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। इस समय भारत वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बीच एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में डटा है। यहां तक ​​कि जब दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मंदी की आशंका का सामना कर रही हैं, वहां भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 से सात फीसदी की दर से बढ़ रही है।’

उन्होंने कहा कि ASSOCHAM सरकार, केंद्र और राज्य, प्रमुख शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों के अलावा कॉरपोरेट दिग्गजों के साथ उन मुद्दों का समाधान खोजने के लिए जुड़ा रहेगा, जो तेजी से बदलते वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य में उभर सकते हैं।

First Published : March 30, 2023 | 5:49 PM IST