facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet ने KAL Airways को किया 100 करोड़ रुपये का भुगतान, कोर्ट ने दी थी ‘कठोर कार्रवाई’ की चेतावनी

Advertisement

बता दें कि अदालत ने पिछले महीने एयरलाइन को 10 सितंबर तक मारन को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था।

Last Updated- September 12, 2023 | 5:38 PM IST
SpiceJet

स्पाइसजेट (SpiceJet) ने मंगलवार को काल एयरवेज और उसके प्रमोटर कलानिधि मारन को 380 करोड़ रुपये के ऑर्डर में से 100 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। कंपनी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने लो-कॉस्ट एयरलाइन को भुगतान पूरा करने को कहा था।

बयान में कहा गया, “स्पाइसजेट लिमिटेड ने काल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड को 77.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार 22.5 करोड़ रुपये का भुगतान करके आज 100 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा कर लिया जाएगा।”

कंपनी ने कहा, “स्पाइसजेट कानूनी प्रक्रिया को स्वीकार करता है और क्रेडिट सुइस मामले में सभी अदालती निर्देशों और दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा अदालत के निर्देश के अनुसार 15 लाख डॉलर का भुगतान किया जाएगा। 12 सितम्बर तक स्पाइसजेट ने सहमति शर्तों के अनुसार क्रेडिट सुइस को पहले ही 80 लाख डॉलर का भुगतान कर दिया है।”

कोर्ट ने स्पाइसजेट को दिया 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश

बता दें कि अदालत ने पिछले महीने एयरलाइन को 10 सितंबर तक मारन को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था। आदेश में कहा गया था कि अगर वह भुगतान करने में विफल रहती है तो अदालत एयरलाइन की संपत्तियों को कुर्क करने पर विचार कर सकती है।

वहीं, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अजय सिंह के नेतृत्व वाली एयरलाइन को क्रेडिट सुइस को 15 लाख डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर “कठोर कार्रवाई” की चेतावनी दी थी। मारन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा था कि अजय सिंह और उनकी एयरलाइन पर अब उनका करीब 397 करोड़ रुपये बकाया है।

उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के अनुरूप सिंह और स्पाइसजेट ने संपत्ति और देनदारियों का हलफनामा दायर किया था। हालांकि, यह निर्धारित प्रारूप में नहीं था और सीलबंद लिफाफे में था।

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई को एयरलाइन को दोनों पक्षों के बीच समझौते के तहत सुइस का बकाया चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने एक महीने पहले कहा था, ‘पिछले साल 2.4 करोड़ डॉलर के लिए स्पाइसजेट और क्रेडिट सुइस के बीच निपटान समझौता हुआ था।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement