कंपनियां

SpiceJet ने पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी के साथ 1.12 करोड़ डॉलर का विवाद निपटाया

Electoral Bond: कांग्रेस ने ने यह सवाल भी किया कि देश के सबसे बड़े पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत बैंक को चुनावी बॉन्ड की जानकारी देने के लिये इतना समय क्यों चाहिए?

Published by
भाषा   
Last Updated- March 05, 2024 | 4:39 PM IST

आर्थिक संकट में फंसी एयरलाइन स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने 1.12 करोड़ डॉलर की राशि से जुड़े विवाद में विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ समझौता कर लिया है।

एयरलाइन ने कहा कि इस विवाद निपटान समझौते के तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एयरफ्रेम और इंजन के हस्तांतरण से उसे लाभ होगा। स्पाइसजेट ने बयान में कहा, ‘‘क्रॉस ओशन पार्टनर्स की तरफ से दायर याचिका पर दोनों पक्षों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष यह संयुक्त घोषणा की।’’

स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से कई बाधाओं का सामना कर रही है और वह धन जुटाने की कोशिशों में लगी है। हालांकि, एयरलाइन ने हाल के दिनों में कुछ विवादों का निपटारा करने में सफलता हासिल की है।

First Published : March 5, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)