कंपनियां

SpiceJet इक्विटी शेयर के जरिये जुटाएगी 2,250 करोड़ रुपये

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस राशि से कंपनी को अपनी उपस्थिति और बाजार पहुंच बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 12, 2023 | 3:51 PM IST

संकटग्रस्त एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट इक्विटी शेयर जारी कर 2,250 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाएगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर इक्विटी शेयर/इक्विटी वॉरंट जारी करने की मंजूरी दे दी है।

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस राशि से कंपनी को अपनी उपस्थिति और बाजार पहुंच बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Tata Motors ने नवंबर में अब तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री की दर्ज

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरलाइन कंपनी को 428 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध घाटा 835 करोड़ रुपये था।

First Published : December 12, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)