कंपनियां

श्रीकांत वेंकटचारी होंगे रिलायंस के अगले CFO

उनकी नियुक्ति एक जून 2023 से प्रभावी होगी। वे कंपनी के वर्तमान सीएफओ आलोक अग्रवाल की जगह लेंगे

Published by
भाषा
Last Updated- March 25, 2023 | 4:09 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रबंधन के स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने वेंकटचारी श्रीकांत को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति एक जून 2023 से प्रभावी होगी। वे कंपनी के वर्तमान सीएफओ आलोक अग्रवाल की जगह लेंगे। 1 जून 2023 से आलोक अग्रवाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।

आलोक अग्रवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 30 साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें साल 2005 में कंपनी का सीएफओ नियुक्त किया गया था। वहीं, वेंकटचारी श्रीकांत 14 साल से कंपनी से जुड़े हुए हैं।

First Published : March 25, 2023 | 4:09 PM IST